No Slide Found In Slider.
राजनीति

कांग्रेस की लहार में 9 अगस्त को होने  वाली जंगी सभा के लिए  लहार प्रशासन से मिली अनुमति।

कांग्रेस की लहार में 9 अगस्त को होने  वाली जंगी सभा के लिए  लहार प्रशासन से मिली अनुमति।

भिंड के लहार में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के आवाहन पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की विशाल जनसभा 9 अगस्त को होनी है जिसको लेकर पहले प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी, मगर अब लहार प्रशासन के द्वारा नवीन बस स्टैंड टेलीफोन एक्चेंज के पास कार्यक्रम की अनुमति मिल गई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस स्थान पर कार्यक्रम की अनुमति चाही गई थी, उस स्थान पर किसी कारणवश अनुमति नहीं मिल सकी,किंतु 09 अगस्त को कांग्रेस के विशाल जंगी प्रदर्शन के लिए लहार के नवीन बस स्टैंड टेलीफोन एक्चेंज के पास कार्यक्रम की अनुमति मिल गई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने बताया कि लहार के जंगी सभा में हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और यहीं से कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध का शंखनाद करेगी।
जिले की लहार विधानसभा क्षेत्र में 09 अगस्त  को कांग्रेस पार्टी का जंगी प्रदर्शन होने जा रहा है,जंगी प्रदर्शन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया),पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव,उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे,सांसद विवेक तन्खा,सांसद अशोक यादव,पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी,भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया,गोहद विधायक केशव देसाई सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
लहार के जंगी सभा में जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

a

Related Articles

Back to top button