पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने देर शाम पंहुच कर लहार में होने वाली विशाल जनसभा स्थल का किया निरीक्षण।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने देर शाम पंहुच कर लहार में होने वाली विशाल जनसभा स्थल का किया निरीक्षण।
भिंड के लहार में कांग्रेस की जंगी सभा
9 अगस्त को।
भिंड जिले के लहार में पूर्व नेताप्रतिपक्ष के आवाहन पर 9 अगस्त को भाजपा सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसको लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने सभा स्थल का देर शाम पहुंचकर निरीक्षण किया और कहा कि लहार में कांग्रेस की विशाल जंगी सभा नवीन बसस्टैंड टेलीफोन एक्चेंज के पास 9 अगस्त को सुबह 10:30 बजे आयोजित होगी एवं भिंड में भी जंगी प्रदर्शन होगा।
लहार में आयोजित होने वाली जंगी सभा एवं भिंड के जंगी प्रदर्शन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया),पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव,उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे,सांसद विवेक तन्खा,सांसद अशोक यादव,पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी,भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया,गोहद विधायक केशव देसाई,भिंड कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,शहर जिलाध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि लहार की जंगी सभा एवं प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और यहीं से कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध का शंखनाद करेगी।




