No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर की अध्यक्षता में गौवंश के सड़कों पर विचरण की समस्या निवारण के संबंध बैठक हुई आयोजित।

कलेक्टर की अध्यक्षता में गौवंश के सड़कों पर विचरण की समस्या निवारण के संबंध बैठक हुई आयोजित।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गौवंश के सड़कों पर विचरण की समस्या के निवारण एवं गौवंश के समुचित रखरखाव हेतु बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गयी।
बैठक में अपर कलेक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डेय, एसडीएम, समस्त सीईओ जनपद, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी, गौसेवा समिति सदस्य एवं सामाजिक संगठन उपस्थित रहे।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि पशुओं के सड़कों पर विचरण के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। जिसमें मानव जीवन के साथ-साथ पशुधन की भी हानि होती है। उक्त समस्या के निराकरण के लिए अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने की आवश्यकता है। सड़कों पर विचरण करने वाले गौवंश को नजदीकी गौशालाओं में भेजने की कार्यवाही की जाए। नगरीय क्षेत्रों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा प्रमुख मार्गों से पशुओं को हटाने की कार्यवाही की जाए।
उन्होंने जिले में संचालित गौशालाओं के संबंध में जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशानुसार सभी कार्यवाहियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने गौवंश के सड़कों पर विचरण की समस्या के निवारण एवं गौवंश के समुचित रखरखाव के संबंध में गौ सेवकों से भी सुझाव लिए।

a

Related Articles

Back to top button