No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर ने निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों के अधिकतम क्रय मूल्य निर्धारित किये।

कलेक्टर ने निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों के अधिकतम क्रय मूल्य निर्धारित किये।

कलेक्टर  संजीव श्रीवास्तव ने निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों के अधिकतम क्रय मूल्य निर्धारित कर दिए हैं।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 23 अगस्त 2024 को कलेक्टर सभागार में समस्त संचालक/प्राचार्य अशास. उ.मा.वि./हाईस्कूल भिण्ड की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कक्षा 1 से 8वीं तक की पुस्तकों के अधिकतम क्रय मूल्य निर्धारित किये गये।

जिसमें कक्षा 1 से कक्षा 2 तक 800 (आठ सौ रूपये), कक्षा 3 से कक्षा 4 तक 900 (नौ सौ रूपये), कक्षा 5 की 1000 (हजार रूपये), कक्षा 6 से कक्षा 8 तक 1200 (एक हजार दो सौ रूपये) निर्धारित किये गए हैं।

अतः समस्त संचालक/प्राचार्य अशास. उ.मा.वि./हाईस्कूल भिण्ड सुनिश्चित करें कि उक्तानुसार निर्धारित मूल्य से अधिक की पुस्तकें किसी भी स्थिति में किसी भी छात्र-छात्रा से क्रय नहीं करायें।
यदि इससे अधिक मूल्य की पुस्तकें आपके द्वारा क्रय करायी जा चुकीं हैं तो निर्धारित मूल्य से जो भी राशि अधिक है वह संबंधित पालकों को वापिस की जावे एवं माँगने पर तत्काल उपलब्ध करायें। इस संबंध में आप अपना अभिलेख अपडेट रखें।

a

Related Articles

Back to top button