बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शास. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शास. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार जैन के निर्देशन में जिला भिण्ड अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय जैन द्वारा अवगत कराया गया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार निर्धारित कार्य योजना अनुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गतिविधियां आयोजित कराई जा रही हैं। जिनका मुख्य उद्देश्य विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिका अनुकूल वातावरण तैयार करना बालिका हितैषी माहोल तैयार करना और सभी की सोच में बालक और बालिका समानता की भावना जागृत करना ही संपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य है।
बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना द्वारा अवगत कराया गया कि महाविद्यालय में योजना के तहत बेटी का मानव जीवन में महत्व और नारी का समाज में महत्व विषय पर रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिस पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर.ए. शर्मा एवं महाविद्यालय की हिंदी की प्राध्यापक का डॉक्टर अनिता बंसल जो राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी भी हैं, के नेतृत्व में महाविद्यालय में गतिविधियां आयोजित हुईं जिसमें सभी छात्रों का पंजीयन उपरांत उनके द्वारा रंगोली और मेहंदी बनाई गई कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी वर्ग के स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों ने भाग लिया और अपने स्वयं के विवेक से रंगोली तैयार की छात्राओं के द्वारा मेहंदी लगाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना द्वारा अवगत कराया गया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार संपूर्ण जिले की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एक कार्ययोजना तैयार की गई है। जिस कार्य योजना के तहत यह गतिविधियां आयोजित हो रही हैं और आगामी माह में भी इस तरह की गतिविधियां संपूर्ण जिले में आयोजित की जानी हैं उनके द्वारा अवगत कराया गया।
महाविद्यालय के छात्रों द्वारा उत्साह पूर्वक गतिविधियों में भाग लिया गया और उनकी जागरूकता सराहनीय है और उनका प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह बहुत ही सराहनीय है उनके द्वारा अवगत कराया गया कि जिला भिण्ड में जो शिशु लिंगानुपात है वह मानक स्तर से बहुत कम है 838 बालिकाओं के क्रम में हमारी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है अतः हमें न केवल एक महाविद्यालय अपितु महिला एवं बाल विकास विभाग, अपितु संपूर्ण समाज का यह दायित्व है कि हम कोई भी ऐसा कार्य न करें जो किसी भी प्रकार से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से बालिका, महिला अथवा नारी के उत्थान में उनकी प्रगति में बाधा हो, हमें सारे काम ऐसे करने हैं जिससे एक ऐसा वातावरण निर्मित हो जहां पर बालिका, महिला और संपूर्ण दुनिया जो स्वयं से अपना विकास कर सके एक ऐसा वातावरण निर्मित हो और उन्होंने रविंद्र नाथ टैगोर की कुछ पंक्तियां वेयर द माइंड इस विदाउट फीयर एंड हेड इस हेल्ड हाई के माध्यम से एक स्वस्थ, स्वच्छ और भेदभाव रहित समाज निर्माण करने की बात कही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर हरी शर्मा द्वारा सभी से अपेक्षा की गई कि वह इस तरह की भावना न केवल गतिविधियों तक सीमित करेंगे, बल्कि स्वयं के माध्यम से और स्वयं में भी उसको आत्मसात करेंगे। डॉ अनिता बंसल द्वारा सभी छात्रों से अपेक्षा की गई कि वह उनकी यह विचारधारा केवल गतिविधियों तक नहीं अपितु महाविद्यालय में पढ़ने वाले उनके सहपाठी बालिकाओं के लिए भी सकारात्मक रहेगी वह उनके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चे महिला एवं बाल विकास विभाग से लेखपाल आनंद मिश्रा एवं महाविद्यालय अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।




