No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

अजगर सांप निकलने से लोगों में दहशत, 15 फीट लंबे अजगर सांप का रेस्क्यू टीम ने किया रेस्क्यू।

अजगर सांप निकलने से लोगों में दहशत, 15 फीट लंबे अजगर सांप का रेस्क्यू टीम ने किया रेस्क्यू।

मामला भिंड जिले के अटेर क्षेत्र का है जहां अटेर रोड पर चोमों गांव में घर के पास एक किसान के बाजरा के खेत में फसल कटाई के दौरान विशाल 15 फीट का अजगर निकला तो उस समय अफरा तफरी अपनी मच गई, किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग विभाग को दी इसके बाद वन विभाग से बलवीर चौरसिया और स्नेक कैचर एक्सपर्ट जग्गू परिहार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद अजगर सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

दरअसल भिंड जिले के रेस्क्यू एक्सपर्ट जग्गू परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि चंबल नदी के किनारे अक्सर अजगर सांपों का मूवमेंट रहता है। चंबल क्षेत्र में 15 फीट के आसपास अजगर मिलते हैं और यह अपने शिकार की तलाश में भूल बस गांव की ओर भी निकल जाते हैं, आज भी अजगर सांप चोमों क्षेत्र में एक घर के पास बाजरा के खेत में जंहा फसल की कटाई चल रही थी, उसी समय किसानों ने खेतों में अजगर सांप को देखा और वन विभाग टीम को सूचना दी, तो मौके पर वन विभाग की टीम एवं स्नेक कैचर जग्गू परिहार अपनी टीम के साथ पहुंचे जंहा विशाल 15 फीट के अजगर का सफल रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।

a

Related Articles

Back to top button