खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूप में बिना लायसेंस के संचालित डेयरी को किया सील्ड।

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी।फूप में बिना लायसेंस के संचालित डेयरी को किया सील्ड।
दुग्ध व्यापारियों एवं दुग्ध वाहनों पर कार्यवाही कर लिए नमूने।
कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह के निर्देशन में दुग्ध व्यापारियों एवं दुग्ध वाहनों पर कार्यवाही कर नमूने लिए गए।
हरेन्द्र सिंह चौहान फर्म राधे डेयरी ग्राम बेहड, मिहोना से दूध, सोनू ठाकुर ग्राम सलैया खुर्द के वाहन से दूध, तिलक यादव तह. इन्दरगढ़ जिला दतिया के वाहन से दूध, बलवान सिंह कुशवाह फर्म-बलवान डेयरी के वाहन से दूध, शिवम चौहान ग्राम गोरेई, शिवम डेयरी के वाहन से दूध, विनोद सिंह चौहान ग्राम किटी, तह. मौ फर्म- साहब सिंह डेयरी से मावा एवं दूध, सोनू परिहार फर्म-सोनू डेयरी ग्राम लारौली से मावा एवं अशोक सिंह भदौरिया फर्म- अशोक डेयरी इटावा रोड़ फूप से दूध के नमूने लिए गये। फूप स्थित अशोक डेयरी का संचालन बिना लायसेंस के होते पाए जाने पर धारा 32 के तहत् दुकान को सील बंद कर दिया गया। उक्त कार्यवाही में गंदगी के आधार पर ग्राम किटी मौ स्थित डेयरी संचालक को विनाद सिंह चौहान को नोटिस दिया गया। खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं विक्रय के समय साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें ताकि लोगों को मिलावट रहित के साथ-साथ हाईजीनिक फूड भी मिल सके। गंदगी पाये जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।




