ताजा ख़बरें
कबाड़े की दुकान में लगी भीषण आग,कबाड़ा जलकर हुआ खाक।

कबाड़े की दुकान में लगी भीषण आग,कबाड़ा जलकर हुआ खाक।
मामला भिंड शहर का है जहां राकेश कबाड़े वाले की दुकान में देर रात धर्मपुरी लल्ला गुरु की समाधि के पास लगी भयंकर आग जिसमें कबाड़ा जलकर हुआ खाक। बताया जा रहा है कि अजीत सिंह भदौरिया के घर मे स्थित कबाड़े का गोदाम है जिसमें दीपावली के अवसर पर अज्ञात कारणों के चलते गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसकी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कबाड़ा जलकर पूरी तरह खाक हो गया।




