एण्डोरी पुलिस ने 3000 रुपये के फरार ईनामी स्थायी वारण्टी किया गिरफ्तार।

एण्डोरी पुलिस ने 3000 रुपये के फरार ईनामी स्थायी वारण्टी किया गिरफ्तार।
भिंड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग गोहद महेन्द्र सिंह गौतम के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी एण्डोरी उनि. विवेक प्रभात के नेतृत्व मे ईनामी बदमाश व स्थायी वारण्टियो की धरपकड हेतु टीम गठित की गई। इसी तारतम्य मे दिनांक 20/07/2027 को न्यायालय गोहद के प्रकरण क्रमांक 100/21 SPL मे फरार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर से दिनांक 20/07/2026 को ग्राम भूरे का पुरा से गिरफ्तार कर न्यायालय गोहद मे प्रस्तुत किया है। स्थायी वारण्टी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा 3000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया है।सराहनीय भूमिका उनि. विवेक प्रभात थाना प्रभारी एण्डोरी, सहा. उनि. नेतराम सिंह, आर. रजित चौहान, आर. नीरज कुमार, सुनील कुबेर, ज्ञान सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।




