No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंराजनीति

भिंड में खाद की समस्या को लेकर अधिकारी गलत जानकारी देकर कर रहे हैं गुमराह – उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे।

भिंड में खाद की समस्या को लेकर अधिकारी गलत जानकारी देकर कर रहे हैं गुमराह – उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे।

भिण्ड । भिण्ड जिले में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई जिसमें अटेर से विधायक एवं विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमन्त कटारे ने जिले में खाद की समस्या को लेकर प्रभारी मंत्री के सामने मुद्दा उठाया, हेमंत कटारे ने आरोप लगाते हुए कहा कि खाद की किल्लत को लेकर अधिकारियों द्वारा गलत जानकारी दी जा रही है,उनके द्वारा बताया जा रहा है कि खाद की कोई समस्या नही है जबकि जिले में किसान रात रात भर जागकर लाइनों में लगकर खाद ले रहे है कई बार तो उन्हें लाइनों में खड़े होने के बाद भी खाद नही मिल पा रहा है और अधिकारी कह रहे है कि खाद पर्याप्त मात्रा में है, अगर खाद है तो वह किसानों को क्यों नही दिया जा रहा है या हमारे किसानों को झूठा साबित करने का प्रयास निंदनीय है, कम से कम अन्नदाताओं को झूठा साबित मत करो ऐसा तो है नही की किसान रात रात भर सोसायटी के सामने लेटा रहे अपना घर छोड़कर वह क्यों मजबूर होकर लाइन में लगा हुआ है, क्योंकि पूरे प्रदेश में खाद की किल्लत है,अन्नदाताओं पर लाठी बरसाईं जा रही है सरकार अपनी जिम्मेदारी क्यों नही लेती कि पूरे प्रदेश में खाद की उपलब्धता नही है उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक अपनी सरकार के खिलाफ आवाज नही उठा पा रहे है लेकिन दबे स्वर में वह भी कह रहे है कि खाद की किल्लत पूरे जिले में है अबकी बार पिछले साल से भी ज्यादा किल्लत है उन्होंने कहा मैंने राजस्व का मामला भी प्रभारी मंत्री के सामने उठाया जहाँ पटवारी तहसीलदार बिना पैसे लिए लिए न कोई नामांकन करता है न कोई सीमांकन करता है कई जगह तो तहसीलदार द्वारा आदेश होने के बाद भी पटवारियों द्वारा आदेश का अमल तक नही किया गया क्यों कि वह पैसे लेने के लिए जनता को गुमराह कर रहा है उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों को लेकर कलेक्टर को नैतिक तौर पर अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और उन्हें शीघ्र ही निराकरण हेतु अपने अधीनस्थ अधिकारियो एवं कर्मचारियों को आदेशित करना चाहिए तथा उन्होंने कहा कि एस सी विभाग में एक बहुत बड़ा घोटाला हुआ जिसका प्रभार महिला बाल विकास अधिकारी संजय जैन के पास है उस विभाग के द्वारा लाखों रुपए का घोटाला किया गया जिसमें सामान की खरीदी की गई तो उसमें नियम होने के बाबजूद भी जिले से किसी भी एससी के विधायक को शामिल नही किया गया तथा छात्रावासों में जहाँ 10-10 बच्चे थे वहां 60-60 कम्बल बाँट दिए एवं ऐसी अपात्र फर्मों को टेंडर दिया गया जिनके पास न तो टिन नम्बर है न टर्नओवर है लेकिन फिर भी उन फर्मों को टेंडर दिए गए उसकी भी जाँच होनी चाहिए ऐसे कई मुद्दे थे जो प्रभारी मंत्री के सामने जनता के मुद्दों को उठाया।

a

Related Articles

Back to top button