राज्य
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने धनोली पहुंचकर डॉ रामकुमार महेरे के निधन पर शोक प्रकट किया।

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने विधानसभा क्षेत्र मेहगांव के ग्राम धनोली पहुंच कर डॉ. राम कुमार महेरे के निधन पर उनके निज निवास पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने डॉ रामकुमार महेरे के निधन पर उनके परिवारजनों से भेंट कर शोक व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। इस दौरान भिण्ड विधायक, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।




