देश
किसान दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री पूर्व कृषि मंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को याद किया।

किसान दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री पूर्व कृषि मंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व कृषि मंत्री और देश के ऐसे किसान नेता, जिन्होंने पूरा जीवन किसानों की सेवा में समर्पित किया, स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती है।उनकी जयंती को किसान दिवस के रूप के मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह जी ऐसे किसान नेता थे जिन्होंने कांग्रेस में रहते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की किसान नीतियों का तीखा विरोध किया था और मानने से इंकार कर दिया था।उन्होंने जमींदारी प्रथा का अंत किया था और पूरा जीवन किसानों के लिए जीते रहे। लेकिन कांग्रेस के रहते ऐसे नेताओं का कभी सम्मान नहीं हुआ। अटल जी ने उनके जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया।




