No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जिले में विशेष टीकाकरण अभियान,विशेष कैच-अप राउण्ड 30 दिसम्बर तक संचालित किया जायेगा।

प्रदेश में मीजल्स रूबेला (एमआर) रोग का अंत करने एवं पेंटावेलेट जीरो डोज को शून्य करने के उद्देश्य से विशेष कैच-अप राउण्ड 30 दिसम्बर तक संचालित किया जायेगा।मिशन संचालक, मध्यप्रदेश की पहल पर जिले के समस्त ब्लॉक एवं शहरी बार्डों में यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य है कि एक भी बच्चा टीकों से न छूटे।अभियान की प्रमुख गतिविधिया घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि मीजल्स रूबेला (एमआर) के दोनों डोज एवं पेंटावेलेट टीकों से वंचित बच्चों की पहचान की जाए तथा ड्यूलिस्ट के अनुसार सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव ने बताया कि पूर्व वर्षों के सहयोग से ही वर्ष 2014 में जन सहयोग से ही पोलियो का उन्मूलन हुआ तथा वर्ष 2015 में नवजात शिशु टिटनेस का उन्मूलन किया गया।
अब मीजल्स रूबेला रोग के उन्मूलन के लिए भी सभी परिवारजन एवं नागरिकों से अपील की जाती है कि वे स्व-प्रेरित होकर इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें।
यह अभियान प्रदेश को मीजल्स रूबेला मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को समय पर टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

a

Related Articles

Back to top button