No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

पूर्ण टीकाकरण कराने वाले 50 परिवारों और 8 लोकल इंफ्लुएंसर का सम्मान।

पूर्ण टीकाकरण कराने वाले 50 परिवारों और 8 लोकल इंफ्लुएंसर का सम्मान।
सबलगढ़ (मुरैना)। ग्राम पंचायत बत्तोखर में आयोजित ग्रामसभा के दौरान बच्चों के पूर्ण टीकाकरण को बढ़ावा देने और समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। एमपीवीएचए-यूनिसेफ के सहयोग से जन्म से 9 से 12 माह तक बच्चों का निर्धारित टीकाकरण पूरा कराने वाले 50 परिवारों को पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच शिवचरण जाटव ने पूर्ण टीकाकरण कराने वाले परिवारों को प्रशंसा पत्र एवं स्वास्थ्य किट प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की। वहीं, टीकाकरण के प्रति समुदाय को जागरूक करने में संस्था के साथ सक्रिय भूमिका निभाने वाले 8 लोकल इंफ्लुएंसर को पुष्पमाला पहनाकर एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एमपीवीएचए-यूनिसेफ के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राधेश्याम माहौर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को समय पर सभी जरूरी टीके लगवाना उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों का समय पर और पूर्ण टीकाकरण कराने की अपील की।
उन्होंने उपस्थित लोगों को पूर्ण टीकाकरण का संकल्प भी दिलाया तथा ऐसे परिवार, जिनके बच्चे अभी तक किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित हैं, उन्हें जागरूक कर टीकाकरण अभियान से जोड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में सरपंच, पंचायत सचिव, एएनएम, आशा कार्यकर्ता सहित 50 पूर्ण टीकाकरण वाले परिवार और 8 लोकल इंफ्लुएंसर मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button