अतिशय क्षेत्र बरासों में हुआ भगवान का महमस्तकाभिषेक,मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में हुआ मंदिर हॉल का उद्घाटन, रक्षपाल सिंह कुशवाह ने कैमरा निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए देने की घोषणा।

अतिशय क्षेत्र बरासों में हुआ भगवान का महमस्तकाभिषेक,मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में हुआ मंदिर हॉल का उद्घाटन, रक्षपाल सिंह कुशवाह ने कैमरा निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए देने की घोषणा।
भिंड/समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर महाराज पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज मुनि श्री 108 विश्वसाम्य सागर महाराज के ससंग सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी की सामोशरण स्थली अतिसय क्षेत्र बरासो जी जैन मंदिर में नव वर्ष के अवसर पर देवों द्वारा निर्मित भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का महमस्तकाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन बड़े हिबधूम धाम के साथ किया गया किया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक पूजन कर नव वर्ष को मनाया एवं मंदिर हॉल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज ने प्रवचनों में कहा कि हमारे गुरु समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर जी महाराज ने यहां पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कर तीन प्रतिमा टीले वाले मंदिर पर स्थापित कराई गई थी जहां पर कभी प्रतिमा के ऊपर टीन सेट लगा हुआ था उन्होंने हमें आशीर्वाद देकर कहा था कि यहां पर भव्य हॉल का निर्माण हो जिससे लोगों को बैठने की समुचित व्यवस्था हो महाराज के आशीर्वाद से आज यह भव्य हाल का निर्माण होकर समाज को समर्पित कर रहा हूं इतनी सारी संख्या में लोगों का आगमन हुआ है सब बरासो वाले बाबा एवं गणाचार्य विराग सागर महाराज का आशीर्वाद से हुआ है।
मंदिर हॉल का हुआ उद्घाटन नाम हुआ विराग सागर सभागार, बसपा नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह ने महाराज के कमरा निर्माण के लिए (2,50,000) दो लाख पचास हजार की राशी की घोषणा की, इस अवसर पर बढ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।




