राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं स्वामी विवेकानंद के विचार : पाठक।

राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं स्वामी विवेकानंद के विचार : पाठक।
युवाओं ने कैंब्रिज मोंटसरी स्कूल में स्वामी विवेकानंद को किया नमन।
भिंड : स्वामी विवेकानंद की 163वी जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर युवाओं ने नवादा बाग स्थित कैंब्रिज मोंटेसरी स्कूल पर स्वामी विवेकानंद को नमन किया।
इस अवसर पर युवाओं ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर याद किया एवं सभी युवा साथियों ने एक दूसरे को गजक खिलाकर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि उनके आदर्श एवं विचार आज भी युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय गौरव को आत्मसात करने और राष्ट्रसेवा के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा देते हैं। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य स्वामी जी के मौलिक विचारों, मूल्यों और आदर्शों को देश के हर युवा तक पहुंचाना है।युवाओं के उत्कर्ष में राष्ट्र का सर्वोत्कृष्ट देखने वाले स्वामी विवेकानंद ही वह महामना थे जिन्होंने कहा था कि किसी राष्ट्र को राजनीतिक विचारों से प्रेरित करने के पहले जरूरी है कि उसमें आध्यात्मिक विचारों का प्रवाह किया जाए।
एवं स्कूल संचालक आशीष बौहरे ने कहा कि विवेकानंद वह सेतु हैं जिस पर प्राचीन और नवीन भारत परस्पर आलिंगन करते हैं एवं स्वामीविवेकानंद युवा शक्ति को राष्ट्र की मूलभूत चेतना और समाज निर्माण की ऊर्जा मानते थे।
इस अवसर पर विकाश बौहरे सरपंच,अंशु भदौरिया,विकास शर्मा,आदित्य तिवारी,मोहित समाधियां,नीतीश दैपुरिया,गिर्राज शर्मा,सौरव भदौरिया,भोलू भदौरिया,राममोहन तिवारी,मोंटी शर्मा आदि युवा साथी मौजूद रहे।




