ताजा ख़बरें
कलेक्टर भिंड संजीव श्रीवास्तव ने किये तीन स्थानीय अवकाश घोषित।

कलेक्टर ने किये तीन स्थानीय अवकाश घोषित।
सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के आदेशानुसार जिले में तीन अवकाश घोषित करने का अधिकार जिला कलेक्टर को प्रदाय किये गये है। उक्त अधिसूचना द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने वर्ष 2025 के लिए संपूर्ण जिला भिण्ड में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये है।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा 13 मार्च 2025 गुरूवार को होलिका दहन, 27 अगस्त 2025 बुधवार को गणेश चतुर्थी एवं 1 अक्टूबर 2025 बुधवार को दशहरा (महानवमी) को संपूर्ण जिले स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।




