जिला स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान सी.एच.ओ. एवं ए.एन.एम. को दिया नोटिस।

जिला स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान सी.एच.ओ. एवं ए.एन.एम. को दिया नोटिस।
दिनांक 04 मार्च 2025 को डॉ. डी.के. शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रफुल्ल सिंह कुशवाह, डब्ल्यू.एच.ओ. मॉनीटर के द्वारा विकासखण्ड लहार अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र महुआ का औचक निरीक्षण किया गया जहां पर पदस्थ सीएचओ निधि पखारिया, उपस्थित पाई गई एवं सरला भदौरिया, ए.एन.एम. के पास टीकाकरण, एनिमियां, विटामिन ए की डियूलिस्ट उपलब्ध न होने पर एवं परिवार नियोजन के साधन भी उपलब्ध नहीं होने पर एवं समय 12 बजे तक किसी भी हितग्राही को कोई लाभ नहीं दिया गया था। जिस कारण उन्हें कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया। इसके पश्चात दोपहर 12ः25 पर उप स्वास्थ्य केन्द्र देवरीकलां का भ्रमण किया गया जहां पर पदस्थ ए.एन.एम. रत्नेष तोमर अनुपस्थित थीं, कुछ समय के बाद वे अपने कार्य स्थल पर पहुंची। स्वास्थ्य संस्था पर परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध न होने एवं अधिक मात्रा में एक्सपाईरी डेट की दवाईयां पाये जाने पर पदस्थ सीएचओ कुसाग्र सिरोही को अपने उत्तरदायित्वों के प्रति लापरवाही के सम्बंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। दिनांक 04 मार्च 2025 को डॉ.देवेश शर्मा, जिला क्षय अधिकारी, राजेश शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं डॉ. अवधेश सोनी, जिला ऐपिडेमियोलॉजिस्ट के द्वारा विकासखण्ड रौन अंतर्गत उप स्वा. केन्द्र चांदोख का निरीक्षण किया गया जहां पदस्थ सीएचओ रोहिणी तिवारी, दोपहर 02 बजे तक अपने कार्य स्थल से अनुपस्थित पाई गई एवं स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाया गया जिस हेतु उन्हें कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया है।
डॉ. जे.एस. यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि पदस्थ जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा कार्य में लापरवाही किये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। भविष्य में इसी प्रकार के औचक निरीक्षक किये जाते रहेंगे।




