सांसद संध्या राय ने लद्दाख प्रवास के दौरान नदियों के संगम स्थल का किया अवलोकन।

सांसद संध्या राय ने लद्दाख प्रवास के दौरान विधि एव न्याय मंत्रालय की कंसलटेटिव कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन राम मेघवाल एवं अन्य सदस्यगण के साथ पवित्र सिंधु व झंसकार नदियों के संगम स्थल पर पहुंचकर प्राकृतिक सौंदर्य के अद्भुत समागम का अवलोकन किया-यह संगम भारत की सांस्कृतिक विविधता और आध्यात्मिक पहलुओं का एक अमूल्य व जीवंत प्रतीक है।विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा लेह लद्दाख में आयोजित Consultative Committee की बैठक अध्यक्ष अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।महत्वपूर्ण बैठक में चुनावी सुधारों को गति देने व लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करने हेतु “वन नेशन, वन इलेक्शन” तथा विधि व न्याय मंत्रालय से संबंधित समसामयिक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय ने, अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत लद्दाख प्रवास के दौरान विधि एव न्याय मंत्रालय की कंसलटेटिव कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन राम मेघवाल जी एवं अन्य सदस्यगण के साथ पवित्र सिंधु व झंसकार नदियों के संगम स्थल पर पहुंचकर प्राकृतिक सौंदर्य के अद्भुत समागम का अवलोकन किया।यह संगम भारत की सांस्कृतिक विविधता और आध्यात्मिक पहलुओं का एक अमूल्य व जीवंत प्रतीक है। सांसद संध्या राय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा लेह लद्दाख में आयोजित Consultative Committee की बैठक अध्यक्ष अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई
इस महत्वपूर्ण बैठक में चुनावी सुधारों को गति देने व लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करने हेतु “वन नेशन, वन इलेक्शन” तथा विधि व न्याय मंत्रालय से संबंधित समसामयिक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।