No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जिले में भी जारी है कि “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” का द्वितीय चरण।

जिले में भी जारी है कि “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” का द्वितीय चरण।

मध्य प्रदेश शासन द्वारा पशुपालन एवं डेयरी विभाग म.प्र. को दुग्ध उत्पादन में दोगुनी वृद्धि करने का लक्ष्य प्रदाय किया गया है। इसी क्रम में प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का द्वितीय चरण दिनांक 17 दिसम्बर 2025 से प्रारंभ किया गया है। जिला प्रशासन भिण्ड के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में भिण्ड जिले में भी दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का द्वितीय चरण संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में 5 से 9 पशु रखने वाले पशुपालकों से विभाग का मैदानी अमला गृह भेंट करके पशु नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पशुपोषण के संबंध में जागरूक कर रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन्नत पशुपालन के जरिए पशुपालकों की दुग्ध से होने वाली आय में वृद्धि करना है।
उप संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला भिण्ड द्वारा बताया गया है कि जिले में भी यह अभियान 17 दिसम्बर 2025 से 03 जनवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। जिले में अभी तक मैदानी अमले के द्वारा 5208 पशुपालकों के यहाँ गृह भेंट दी जा चुकी है। कार्यक्रम की निरंतर मॉनीटरिंग एवं निरीक्षण कार्य भी जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक किया जा रहा है। इसके लिये जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन भी किया गया है तथा खंड स्तर पर प्रत्येक विकासखण्ड में 06 मास्टर ट्रेनर तैनात किये गये हैं। अभियान में पशुपालकों से प्राप्त जानकारी को एप के माध्यम से एकत्रित एवं संकलित किया जा रहा है। द्वितीय चरण के बाद इस अभियान का तृतीय चरण भी संचालित होगा। निश्चित रूप से इस अभियान के सकारात्मक परिणाम आयेंगे जो कि आर्थिक आमदनी के साथ प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि में सहायक सिद्ध होंगे।

a

Related Articles

Back to top button