No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को जैसीनगर से करेंगे अन्न सेवा जागरूकता योजना का शुभारंभ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को जैसीनगर से करेंगे अन्न सेवा जागरूकता योजना का शुभारंभ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समारोह स्थल में करेंगे लगभग 215 करोड़ के निर्माण कार्याे का लोकार्पण एंव भूमिपूजन।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 25 सितंबर 2025 को सागर जिले के प्रवास पर आ रहे है। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में अन्न सेवा जागरूकता योजना का शुभारंभ करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव लगभग 215 करोड़ की लागत के निर्माण कार्याे का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री जैसीनगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, के हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव सागर के महाकवि पद्माकर सभागार मोतीनगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर आयोहित गोष्ठि एवं सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

a

Related Articles

Back to top button