No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

पुलिस लाइन में मंत्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में सांसद, विधायक,जिपं अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दशहरा को किया शस्त्र-पूजन, कलेक्टर एसपी भी रहे मौजूद।

पुलिस लाइन में मंत्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में सांसद, विधायक,जिपं अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दशहरा को किया शस्त्र-पूजन, कलेक्टर एसपी भी रहे मौजूद।

दशहरा के पावन पर्व पर भिंड के पुलिस लाईन में उत्साह, उमंग व धूमधाम के साथ शस्त्रों की पूजा की गई। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद संध्या राय, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव, सहित कई अधिकारी इस शस्त्र-पूजन में शामिल हुए। बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजय दशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में सनातन संस्कृति के विधि-विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गई।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर धूमधाम के साथ मना रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के तहत मंत्री राकेश शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दशहरा पर्व पर भिण्ड के पुलिस लाइन में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री राकेश शुक्ला सहित सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने प्रदेश एवं जिले वासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि बुराई पर अच्छाई के प्रतीक इस दशहरा पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाएं।

भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।

a

Related Articles

Back to top button