No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे दंदरौआ धाम, डॉ. हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की,श्रीरामकथा का श्रवण कर वक्ता अवधेशानंद गिरि महाराज” से लिया आशीर्वाद।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे दंदरौआ धाम, डॉ. हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की,श्रीरामकथा का श्रवण कर वक्ता अवधेशानंद गिरि महाराज” से लिया आशीर्वाद।

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने दंदरौआ धाम पहुंचकर डॉ. हनुमान जी की विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। उन्होंने वहां प्रदेश की उत्तरोत्तर वृद्धि, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने प्रदेशवासियों के आर्थिक व सामाजिक विकास और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भिण्ड जिले के दंदरौआ धाम परिसर में 09 नवम्बर से 15 नवम्बर तक आयोजित श्रीरामकथा में शामिल हुए। उन्होंने आचार्य अवधेशानन्द गिरी महाराज” को शॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया और गिरी जी महाराज से आध्यात्मिक ऊर्जा और मार्गदर्शन ग्रहण किया।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने श्रीरामकथा में शामिल होकर श्रद्धा, भक्ति-भाव से कथा का श्रवण कर धार्मिक वातावरण को आत्मसात किया।
श्री दंदरौआ धाम मन्दिर परिसर में 09 नवम्बर से 15 नवम्बर तक आचार्य अवधेशानन्द गिरि महाराज” के श्रीमुख से श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण पर आधारित “श्रीरामकथा” का दिव्य आयोजन किया जा रहा है।
श्रीरामकथा का आयोजन परम वंदनीय दंदरौआ सरकार तीर्थ के पीठाधीश श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर परमपूज्य रामदास महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित हो रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि “पूज्य आचार्य श्री” के श्रीमुख से प्रवाहित श्रीरामकथा न केवल इस क्षेत्र को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करेगी, बल्कि सम्पूर्ण मध्य भारत में धर्म, संस्कार और भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण में नूतन चेतना का संचार करेगी।

a

Related Articles

Back to top button