No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत किशोर न्याय बोर्ड भिण्ड एवं बाल गृह, भिण्ड का हुआ जागरूकता शिविर सह निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत किशोर न्याय बोर्ड भिण्ड एवं बाल गृह, भिण्ड का हुआ जागरूकता शिविर सह निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
प्रशासनिक न्यायाधिपति म.प्र. उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं  के.एस.बारिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन में 09 नवम्बर 2025 से 14 नवम्बर 2025 तक विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं उक्त योजनाओं का लाभ देने के संबंध में विहित प्रक्रिया की जानकारी तथा जन सामान्य तक न्याय की पहंुच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से साप्ताहिक जागरूकता/ साक्षरता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।
इसी क्रम में उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिमांशु कौशल, जिला न्यायाधीश एवं अनुभूति गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में एवं देवेश शर्मा जिला विधिक सहायता अधिकारी, भिण्ड की उपस्थिति में किशोर न्याय बोर्ड भिण्ड एवं बाल गृह, अटेर रोड भिण्ड में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उपरोक्त शिविर में उनके द्वारा समस्त बच्चों को बालकों के लिए मैंत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं योजना, 2015 के अंतर्गत् बाल अधिकार अधिनियम, 2005 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के अधिकारों के संरक्षण हेतु राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय बाल सुरक्षा अधिकार आयोग (एन.सी.पी.सी.आर.) तथा राज्य स्तर पर राज्य बाल सुरक्षा अधिकार आयोग (एस.सी.पी.सी.आर.) का गठन किया गया है। उक्त दोनों सस्थायें मुख्यतः बच्चों से संबंधित कानूनों के क्रियान्वयन तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकारों को बच्चों से संबंधित पॉलिसी पर सलाह प्रदाय करती हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 के संबंध में भी जानकारी दी तथा निःशाुल्क विधिक सहायता योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि बच्चें नियमानुसार निःशुल्क विधिक सहायता हेतु पात्र है जिसका लाभ वे स्वंय या अपने अभिभावक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में उपस्थित होकरध्पत्र के माध्यम से या टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। उक्त शिविर आयोजन के पश्चात् बाल गृह का निरीक्षण किया गया जिसमें बच्चों को प्रदाय की जाने वाली समस्त मूलभूत सुविधाऐं जैसे रहने की व्यवस्था, भोजन आदि की व्यवस्था, मेडीकल, मनोरंजन आदि की सुविधाओं का जायजा लिया गया। उपरोक्त दोनो कार्यक्रमों में किशोर न्याय बोर्ड, बालगृह का स्टॉफ, बच्चे तथा मंजर अली, गौरव झा, पीएलव्ही, भिण्ड उपस्थित रहें।

a

Related Articles

Back to top button