No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

20 दिसम्बर को अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य होने पर यातायात व्यवस्था हेतु डायवर्शन प्वाइंट निम्नानुसार है।

20 दिसम्बर को अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य होने पर यातायात व्यवस्था हेतु डायवर्शन प्वाइंट निम्नानुसार है।
यातायात प्रभारी राघवेन्द्र भार्गव ने बताया कि 20 दिसम्बर 2025 को अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य होने से समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक रेलवे फाटक पर यातायात अवरुद्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था हेतु डायवर्शन प्वाइंट निम्नानुसार रहेंगे।
यातायात प्रभारी राघवेन्द्र भागर्व से प्राप्त जानकारी के अनुसार अटेर रोड से आने वाले भारी वाहन मुरलीपुरा होते हुए पीथनपुरा चौराहे से होते हुए पावई मोड (सूर्या ढाबा) निकलेंगे।
ग्वालियर से अटेर की ओर जाने वाले भारी वाहन पावई रोड (सूर्या ढाबा) से होते हुए पीथनपुरा चौराहे से होते हुए मुरलीपुरा निकलेंगे।
हल्के वाहन (फॉर व्हीलर टू व्हीलर) मुड़ियाखेरे तिराहे से होते हुए धरई रेलवे क्रॉसिंग से भीमनगर होते हुए शास्त्री चौराहे निकलेंगे।
इंद्रा गांधी चौराहे से एवं बेटी बचाओ चौराहे से आने वाले वाहन अटेर रोड बंबा के किनारे होते हुए धरई रेलवे क्रॉसिंग होते मुड़ियाखेरे तिराहे निकलेंगे।
रेलवे फाटक ओवर ब्रिज के दोनों तरफ का क्षेत्र पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

a

Related Articles

Back to top button