No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

होली महापर्व सनातन संस्कृति,एकता, सद्भावना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है : पाठक।

होली महापर्व सनातन संस्कृति,एकता, सद्भावना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है : पाठक।
पाठक ने गुलाल लगाकर शहर ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी
भिंड : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने शहर में लोगो को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी एवं कहा कि होली महापर्व सनातन संस्कृति,एकता, सद्भावना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
होली के अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने राजनेताओं,समाजसेवी एवं युवा लोगों के साथ गुलाल एवं रंग लगाकर होली महापर्व को मनाया।भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि हमारे देश में आज के आधुनिक युग में भी होला के पावन पर्व पर लोग रंगों के रंग-बिरंगे रंग में सराबोर होकर हर्षोल्लास के साथ दिल से एक दूसरे के साथ अपने गंभीर से गंभीर मनमुटाव भूलकर होली के पावन पर्व को मानते हैं। होली सिर्फ त्यौहार नहीं है अपितु पाप पर पुण्य की विजय और अधर्म पर धर्म की विजय का त्योहार है, भारतीय सनातन संस्कृति का यह पर्व प्रेम,सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देता है।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि यह एक ऐसा त्योहार है, जिसमें ना कोई छोटा होता है, ना कोई बड़ा होता है. समाज के सभी वर्ग आपस में मिलकर सभी भेदभाव को भूल करके उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाने का काम करते हैं।

a

Related Articles

Back to top button