मेहगांव में कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी के नेतृत्व का भव्य स्वागत।

भिंड जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का मेहगांव में कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ, कार्यकर्ताओं में दिखा खासा उत्साह। कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने और क्षेत्रीय राजनीतिक हालात की समीक्षा को लेकर मेहगांव की पावन धरा पर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी , सह प्रभारी संजना जाटव, राज्य सभा सांसद अशोक सिंह तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया का प्रमोद चौधरी ने भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान ढोल–नगाड़ों, पुष्पहारों और नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने, आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा आने वाले समय में कांग्रेस की नीतियों को हर नागरिक तक पहुँचाने पर बल दिया।
प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महँगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है तथा कांग्रेस ही प्रदेश को जनहित की दिशा में ले जाने में सक्षम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि जनता के विश्वास को जीतना ही हमारा लक्ष्य है।
इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेसजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर नेताओं ने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




