No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर भिंड ने जिला अन्तर्गत संचालित समस्त विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों का अवकाश घोषित किया।

कलेक्टर भिंड ने जिला अन्तर्गत संचालित समस्त विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों का अवकाश घोषित किया।

*अत्यधिक सर्दी को दृष्टिगत रखते हुए 07 एवं 08 जनवरी को रहेगा अवकाश*

कलेक्टर भिण्ड द्वारा जिले में वर्तमान में पड़ रही अत्यधिक सर्दी, शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट तथा मौसम विभाग के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए, भिंड जिला अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई., माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों का, पूर्व में जारी आदेश के अनुक्रम में दिनांक 07 जनवरी 2026 से दिनांक 08 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
विद्यालयीन शिक्षक/स्टाफ नियमित समय पर अपनी संस्था पर उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्य एवं प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पूर्व से निर्धारित महत्वपूर्ण गतिविधियाँ तथा परीक्षाएं (यदि कोई हों) यथावत संचालित रहेंगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

a

Related Articles

Back to top button