No Slide Found In Slider.
खेल

भिंड में खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ,विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं आयोजित।

भिंड में खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ,विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं आयोजित।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलों एमपी यूथ गेम्स का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम विधायक भिंड के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में राजीव गांधी स्टेडियम भिण्ड में किया। इस अवसर पर 06 खेल विधाओं क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, रस्साकसी, योगासन में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने सहभागिता की। इस दौरान एसडीओपी रविन्द्र वास्कले, जिला खेल अधिकारी अजीम खान, खेल विभाग से रामबाबू कुशवाह, खेल प्रशिक्षक संजय पंकज सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रतिभागी उपस्थित रहे।विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विकासखंडों में ब्लॉक स्तर पर संपन्न हुई प्रतियोगिताओं के बाद अब जिला स्तर पर मुकाबले हो रहे हैं। खिलाड़ी अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लें तथा अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करें। अच्छे खेल से वे संभाग, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहरा सकें। खेलों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सबसे सशक्त माध्यम हैं। खेल से न केवल शारीरिक मजबूती मिलती है, बल्कि बौद्धिक विकास भी होता है। यह आत्मबल बढ़ाता है, अनुशासन सिखाता है, आत्मविश्वास जगाता है और खेल भावना का पाठ पढ़ाता है। मैदान पर जीतने की कला सीख लेने वाला युवा जीवन की हर चुनौती का डटकर मुकाबला कर सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर को भुनाएं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएं।
खेलो एमपी यूथ गेम्स का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव और शहर-शहर में छिपी खेल प्रतिभाओं को खोजकर एक मजबूत मंच प्रदान करना है। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को संभाग और राज्य स्तर तक पहुंचने का सुनहरा मौका देगी।
विधायक ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और अनुशासन ही मध्यप्रदेश का उज्ज्वल भविष्य है। सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कृत-संकल्पित है। खेल स्टेडियमों का निर्माण, प्रोत्साहन राशि और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को प्राथमिकता दे रही है, ताकि युवा नई ऊंचाइयों को छुएं।

a

Related Articles

Back to top button