No Slide Found In Slider.
राजनीति

एसआईआर के सम्बंध में कांग्रेस के डेलीगेशन ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को पत्र सौपा।

एसआईआर के सम्बंध में कांग्रेस के डेलीगेशन ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को पत्र सौपा।
भिण्ड । मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) को निष्पक्ष एवं पारदर्शी और चुनाव आयोग के नियमानुसार कराए जाने के सम्बंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिंड के नाम ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल (डेलीगेशन) ने
डिप्टी कलेक्टर विकास केमोर को एक पत्र सौपा।
कांग्रेस डेलीगेशन ने उक्त पत्र में कहा कि हमारे पड़ोसी राज्य राजस्थान में जिस प्रकार की धांधली सामने आयी है,इससे म.प्र. में हमारी कांग्रेस पार्टी भी आशंकित है,कि इस प्रकार की लापरवाही भिण्ड जिले में न हो इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को एसआईआर कार्य पर विशेष ध्यान रखना होगा।
(1) फार्म नं. 07 वही मान्य हो जो निर्वाचन आयोग द्वारा छपाकर दिये गये हो,अन्य फार्म स्वीकार नही किये जाये। यदि निर्वाचन आयोग से बाहर के छपे फार्म 07 जमा किये गये हो तो उन्हें निरस्त किए जाये। (2 ) एक बूथ पर एक दिन में अधिकतम 15 फार्म बी.एल.ओ. द्वारा स्वीकार किये जाये जिसकी प्रतिदिन की जानकारी तिथि अनुसार सभी राजनैतिक दलों को मुहैया करायी जाये। (3 ) फार्म नं. 06 एवं 07 भरने वाला व्यक्ति बूथ पर स्वयं उपस्थित हो एवं उनका फोटो लिया जाये। अन्य व्यक्त्तियों द्वारा भरे फार्म मान्य नही किये जाये।
(4 ) मतदाता सूची में देखने में आया है,कि मतदाताओं के सरनेम में काफी गड़बड़ी मिल रही है,जैसे कि सिंह के स्थान पर सिंग लिखे जाने की शिकायत मिल रही है,तथा कई मतदाताओं के नाम उसके गृह नंम्बर पर अंकित न होकर किसी दूसरों के घर में सेट कर दिये गये है,जिन्हें सुधरवाकर उसी के परिवार के गृह नम्बर पर अंकित किये जाये।
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिले में कहीं भी लापरवाही की शिकायत किसी भी बूथ से आती है,तो जिला कांग्रेस कमेटी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ विधि सम्मत् कार्यवाही कराने के लिए वाध्य होगी।
कांग्रेस जनों ने जिला प्रशासन से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वह उक्त बिन्दुओं पर निगरानी करेगें और एसआईआर की प्रक्रिया का निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने में महती भूमिका निभाएगें।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल,जिला निर्वाचन कार्य प्रभारी इरशाद अहमद, उपाध्यक्ष एवं विधानसभा भिंड ग्रामीण प्रभारी महेश जाटव,मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,विधानसभा भिंड शहर प्रभारी अरविंद यादव, कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप गोयल आदि उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button