No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

युवाओं की रचनात्मकता से शहर की साफ-सफाई में नया आयाम जुड़ेगा – जिला निर्वाचन अधिकारी।

*मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण की नींव को मजबूत करें- अपर कलेक्टर*

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

’’16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026‘‘ का जिला स्तरीय समारोह का आयोजन एम.जे.एस. कॉलेज भिण्ड में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल स्वीप भिण्ड, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड, एसडीएम अटेर, एसडीएम भिण्ड, डिप्टी कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी, बीएलओ, प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागी, शिक्षक, छात्र-छात्राऐं और मतदाता उपस्थित थे।
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश को सुना गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता एवं स्वच्छता का संदेश प्रदर्शित करने वाली आकर्षक कलाकृतियां डस्टबिन पर बनाई गईं। यह डस्टबिन नगर पालिका परिषद भिण्ड द्वारा शहरी क्षेत्र में दुकानों के बाहर रखे जाएंगे, ताकि ये पेंटेड डस्टबिन भिण्ड शहर की स्वच्छता एवं लोगों को जागरूक करने के महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज मतदाता दिवस की थीम पर युवा साथियों ने पेंट-ए-बिन कार्यक्रम आयोजित कर उल्लेखनीय कार्य किया है। इसका मुख्य उद्देश्य नए मतदाताओं को जागरूक करना और स्वच्छता का संदेश प्रसारित करना है।
कलेक्टर ने कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि डस्टबिन पर बनी ये रचनाएं शहरवासियों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाएंगी। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि यह पेंटेड डस्टबिन उनके योगदान का प्रतीक है। जहां भी ये लगेंगे, युवा इनके संरक्षक बनेंगे। वे इन्हें देख सकते हैं और उपयोगिता पर फीडबैक दे सकते हैं।
इस सहभागिता के लिए कलेक्टर ने सभी युवाओं का आभार जताया। उन्होंने इसे एक उत्कृष्ट पहल बताते हुए कहा कि युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है, यह कार्यक्रम न केवल मतदाता जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि स्वच्छ भारत अभियान को भी मजबूत करेगा। युवाओं की रचनात्मकता से शहर की साफ-सफाई में नया आयाम जुड़ेगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। नए मतदाताओं को जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना सराहनीय है। कलेक्टर की प्रेरणा से युवा अधिक सक्रिय होंगे। यह पहल भिंड जिले के लिए गौरव का विषय बनेगी। ऐसी पहलों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एल.के. पाण्डेय ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना आज ही के दिन सन् 1950 में हुई थी। वर्ष 2011 से इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि नये जोडे गए मतदाताओं के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण की नींव को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवाना चाहिए। जिससे वे आगामी चुनाव में आगे आकर अपने मत का प्रयोग कर सकें।
उन्होंने कहा कि पहले साल में एक बार 01 जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नाम जोड़ने का प्रावधान था, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग ने 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर अब साल में चार बार कर दिया है। इस प्रकार जो जिस समय सीमा में 18 वर्ष पूर्ण करेंगे वो उसके नियत वाले में जुड़ जाएंगे।

*राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ*

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ’’हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे’’ शपथ दिलाई।

*उत्कृष्ट सेवाओं एवं प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वालों को किया पुरूष्कृत*

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिताओं एवं स्वच्छता कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों को पुरूष्कृत किया गया। साथ ही नवीन परिचय पत्र 18 वर्ष की आयु के युवाओं को प्रदान किए गए। इसीप्रकार उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मॉं सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंत में आभार एमजेएस कॉलेज प्राचार्य ने सभी के प्रति प्रदर्शित किया।

a

Related Articles

Back to top button