No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जिन मुक्तिधामों में पानी के लिए कोई अन्य स्त्रोत नहीं, वहां लगाएं हैंडपंप – प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल।

जिन मुक्तिधामों में पानी के लिए कोई अन्य स्त्रोत नहीं, वहां लगाएं हैंडपंप – प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल।

*प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की पहली बैठक संपन्न*

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की पहली बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विधायक गोहद केशव देसाई, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, कलेक्टर भिण्ड, पुलिस अधीक्षक भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, समिति सदस्य उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा बैठक के दौरान जिले में उद्योग स्थापना, कृषि विकास, सिंचाई विस्तार, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना विकास सहित अन्य विकास संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इन विषयों पर विकास सलाहकार समिति के सदस्यों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए, जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिले में सड़कों, पुल-पुलियों, विद्यालयों, छात्रावासों, सिंचाई परियोजना, पेयजल तथा रोजगार सृजन से जुड़ी विभिन्न विभागीय उपलब्धियों की विभागवार समीक्षा की गई। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने विकास सलाहकार समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में विकास सलाहकार समिति का गठन इसलिए किया गया है ताकि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अनुभवी एवं प्रबुद्ध नागरिकों के सुझावों का लाभ लेकर जिले के सर्वांगीण विकास को गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि समिति से प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाया जाएगा, जिससे जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा कर विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों की प्रगति, वर्तमान में चालू प्रोजेक्ट और प्रस्तावित प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत फेस-3 की प्रगति तथा फेस-4 के सर्वे कार्य की प्रगति की जानकारी ली। जल संसाधन विभाग से कनेरा सिंचाई उद्वहन योजना की प्रगति, सिमार स्टॉक डैम, मां रतनगढ़ परियोजना, पार्वती काली सिंध परियोजना कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ, महिला बाल विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कृषि, रोजगार एवं कौशल विकास, ग्रामीण विकास, नगरीय विकास अंतर्गत संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा विकास कार्ययोजना की जानकारी ली।
प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने निर्देशित किया कि पंचायतों के जिन मुक्तिधामों में पानी के लिए कोई अन्य स्त्रोत नहीं है, वहां हैंडपंप लगाए जाना सुनिश्चित करें। जिले में जो हैंडपंप सूखे हैं उन्हें रिचार्ज पिट बनाया जाए।

a

Related Articles

Back to top button