ताजा ख़बरें
रेत/गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 04 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त।

रेत/गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 04 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त।
कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा भिण्ड पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में ख़निज निरीक्षक गणेश विश्वकर्मा एवं टीम द्वारा दिनांक 19 फरवरी 2026 को दिनभर चली कार्यवाही में खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये मेहगांव, गोरमी एवं गोहद क्षेत्र में खनिज रेत/गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाये जाने से 04 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया। जप्तशुदा वाहनों को पुलिस थाना मेहगांव, गोरमी एवं गोहद की अभिरक्षा में रखा गया है।
जप्तशुदा वाहनों पर म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम के तहत् कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित की जावेगी।




