भिंड ग्वालियर हाईवे को फोरलेन बनाने, जनहित पार्टी का सड़क आंदोलन।

भिंड ग्वालियर हाईवे को फोरलेन बनाने, जनहित पार्टी का सड़क आंदोलन।
भिंड ग्वालियर हाईवे (NH 719) पर होने वाले सड़क हादसों में बढ़ती हुई मौतों को देखते हुए , जनहित पार्टी ने एक सड़क आंदोलन की शुरुआत की है, जिसकी शुरुआत एक पदयात्रा के रूप में 1 फरवरी चंबल के पुल से की गई , 10 फरवरी को ये पदयात्रा ग्वालियर के डीडी नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर पहुंची।
इस पदयात्रा के माध्यम से जनहित पार्टी ने सरकार से भिंड ग्वालियर की खाली पड़ी रेल लाइन पर लोकल ट्रेन हर घंटे चलने जैसी कारगर मांग भी की, जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जैन की अध्यक्षता में इस सड़क आंदोलन की शुरुआत हुई, उन्होंने यह भी बताया कि ये पदयात्रा सिर्फ इस आंदोलन की शुरुआत है, यदि सरकार ने जल्द ही इस मुद्दे की और ध्यान नहीं दिया तो जनहित पार्टी भिंड कलेक्टर ऑफिस के सामने अनिश्चित कालीन धरना देगी।
20 फरवरी को इसी विषय को लेकर जनहित पार्टी भिंड के कलेक्टर ऑफिस पर बढ़ी संख्या में सड़क आंदोलन एवं जन जागरण कर कलेक्टर के माध्यम से सरकार को ये चेतावनी देगी कि वह इस तरह हर रोज होने वाले हादसों को नजरअंदाज ना करें और जल्द से जल्द फोरलेन हाईवे का निर्माण करे।
इस आंदोलन में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मनीष काले,अरविंद भदौरिया, बालमुकुंद भदौरिया, वंशिका शर्मा, धर्मवीर भदौरिया, राजेश यादव तथा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगे।




