ताजा ख़बरें
खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही कर लिए नमूने।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही कर लिए नमूने।
कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी एवं किरन सेंगर द्वारा होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए। विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही कर नमूने लिए। नरेन्द्र सिंह भदौरिया की डेयरी से दूध का नमूना, प्रदीप सिंह पुत्र अजब सिंह नरवरिया से दूध का नमूना, रामवीर नरवरिया पुत्र दुलारे सिंह नरवरिया से दूध, मावा, क्रीम एवं घी का नमूना, दीपक शर्मा पुत्र रामअवतार शर्मा से मावा एवं घी का नमूना, सुनील कुमार जैन पुत्र नेहरू लाल जैन से दाल, बेसन एवं मैदा का नमूना लिया गया। उक्त नमूने जांच वास्ते राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए।




