होली महापर्व सनातन संस्कृति व सभ्यता का प्रतीक है : पाठक।
पाठक ने गुलाल लगाकर शहर में लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।

भिंड / भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने शहर में लोगों को गुलाल लगाकर होली बधाई दी और कहा कि होली महापर्व सनातन संस्कृति व सभ्यता का प्रतीक है।
होली के अवसर पर पाठक ने सदर विधायक, राजनेताओं , समाजसेवी लोगों एवं युवाओं के साथ गुलाल एवं रंग लगाकर होली मनाई।
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि हमारे देश भारत में आज के आधुनिक युग में भी होली के पावन पर्व पर लोग फिर से रंग-बिरंगे रंगों के रंग में सराबोर होकर के हर्षोल्लास के साथ दिल से एक दूसरे के साथ अपने गंभीर से गंभीर मनमुटाव भूलकर होली के पावन पर्व को मानते हैं।होली सिर्फ त्यौहार नहीं है अपितु पाप पर पुण्य की विजय और अधर्म पर धर्म की विजय का भी त्यौहार है,भारतीय सनातन संस्कृति का यह पर्व प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है।होली में दुश्मन भी दोस्त बन जाते है और सभी लोग आपस में भाईचारे और प्रेम सद्भावना के लिए आगे बढ़ते हुए प्रेम का संदेश देते हैं।
युवा नेता अतुल रमेश पाठक ने कहा कि देश भर में हर साल होली दो दिन तक मनाई जाती है,लेकिन इसकी तैयारी और सारे आयोजन एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाते हैं। होली जीवन के उत्सव और प्रकृति की प्रचुरता का प्रतीक है, होली हमारे संबंधों को फिर से जीवित करने और वसंत की आगमन का स्वागत करने के लिए एक मार्मिक मोड़ के रूप में कार्य करती है, यह उत्सव का प्रतीक है।




