No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माइक्रो लेवल पर कराया जा रहा है फिट इंडिया वूमेंस सप्ताह का आयोजन।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माइक्रो लेवल पर कराया जा रहा है फिट इंडिया वूमेंस सप्ताह का आयोजन।

मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण की ओर अग्रसर होते हुए कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू तोमर के निर्देशन में शासन निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वूमेंस सप्ताह का आयोजन जिला अंतर्गत सभी परियोजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों पर माइक्रो लेवल पर कराया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू तोमर के अनुसार फिट इंडिया वूमेन सप्ताह शासन द्वारा निर्धारित केवल एक गतिविधि ना होकर महिलाओं और बालिकाओं को स्वस्थ और फिट रखने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें कबड्डी, खो-खो, फ्राग रेस, योगाभ्यास, नींबू रेस, चेयर रेस, रस्सी कूद, सामूहिक व्यायाम जैसी स्वास्थ वर्धक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन विभिन्न आयु वर्ग में 14 से 30 वर्ष, छोटे बालिकाओं और किशोरी बालिकाओं और महिलाओं के बीच में गतिविधियों का आयोजन कराया जा रहा है, इसके साथ ही बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम अपराजिता निरंतर जारी हैं।
बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना द्वारा स्पष्ट किया गया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में न केवल बालिकाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ और फिट रहने के तरीकों को समझाया जाता है अपितु विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को किस तरीके से प्रोटेक्ट कर रखना है यह प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही बालिकाओं को पोक्सो एक्ट चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181 साइबर हेल्पलाइन 1930, पुलिस 112 की जानकारी से भी अवगत कराया जा रहा है। बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में ही जागरूक कराया जा रहा है। इस प्रकार से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को न केवल शारीरिक तौर पर स्वस्थ, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है अपितु विभिन्न संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी देकर उनको सशक्त बनाने की एक कड़ी है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय से बालिकाओं का आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किये जा रहे हैं, इसके साथ बालिकाओं और महिलाओं को विभिन्न स्तरों पर आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों पर वित्तीय साक्षरता के संबंध में भी जागरूक कराया जा रहा है। लाड़ली बहनों के साथ लघु संवाद, लघु चौपाल आयोजित कराई जा रही हैं और ऐसी महिलाएं जो सफल उद्यमी हैं, जिनके द्वारा किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की गई है, अथवा खेल अथवा अन्य किसी भी क्षेत्र में जिनके द्वारा उपलब्धि प्राप्त की गई, उनके अनुभवों को सामूहिक चौपाल मे साझा कराया जा रहा है। शासन द्वारा निर्देशित इस तरह की गतिविधियां 10 मार्च तक आयोजित की जानी हैं। संपूर्ण कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को न केवल शारीरिक तौर पर सशक्त, सक्षम बल्कि आर्थिक सामाजिक मानसिक और उनके विकास के सभी आयामों में सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाना है।

a

Related Articles

Back to top button