No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

विद्यालयों की होगी मासिक रैंकिंग, श्रेष्ठ विद्यालयों को किया जाएगा पुरस्कृत – कलेक्टर।

विद्यालयों की होगी मासिक रैंकिंग, श्रेष्ठ विद्यालयों को किया जाएगा पुरस्कृत – कलेक्टर।

*कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित*

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता सुधार एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।
कलेक्टर ने छात्रों की अपार आईडी के स्टेटस की बारीकी से जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि शत्-प्रतिशत छात्रों की अपार आईडी बनाई जाए।
उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक शत्-प्रतिशत प्रवेश होना चाहिए। संकुल प्राचार्य सुनिश्चित करें कि स्कूलों में बच्चों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए, शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए तथा शौचालय साफ-सुथरे होने चाहिए। साथ ही बच्चों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति का प्रयास करें।
कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि स्कूलों में उत्कृष्ट शिक्षा एवं बेहतर वातावरण बनाने के लिए अधिकारियों को स्वयं रुचि लेनी होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की मासिक रैंकिंग शुरू की जाएगी, जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और मेहनत करने वाले प्रोत्साहित होंगे।

a

Related Articles

Back to top button