ताजा ख़बरें
कलेक्टर ने नगर परिषद रौन का भ्रमण कर सफाई एवं पानी निकासी व्यवस्था का लिया जायजा।

कलेक्टर ने नगर परिषद रौन का भ्रमण कर सफाई एवं पानी निकासी व्यवस्था का लिया जायजा।
कलेक्टर भिण्ड ने आज नगर परिषद रौन का औचक भ्रमण कर सफाई व्यवस्था व नाली-नालों की पानी निकासी का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पानी की पाइपलाइन बिछाने से खोदी गई सड़कों का शीघ्र रेस्टोरेशन सुनिश्चित कराएं। साथ ही जहां-जहां लाइन बिछाई गई है, वहां स्पष्ट मार्किंग करवाएं ताकि भविष्य में रखरखाव आसान हो।
कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, नगर परिषद के सीएमओ व स्टाफ के साथ पैदल भ्रमण किया। मुख्य बाजार व वार्डों में नालियों की सफाई की स्थिति देखी। कई जगहों पर जलभराव व कचरा जमा होने पर सफाई कराने निर्देश दिए।




