छोटी-छोटी कमियों से अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं – कलेक्टर।

छोटी-छोटी कमियों से अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं – कलेक्टर।
*जल गंगा संवर्धन अभियान तथा वीबी-जी राम जी योजना की समीक्षा बैठक संपन्न*
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान तथा वीबी-जी राम जी योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, डिप्टी कलेक्टर, समस्त सीईओ जनपद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने बैठक के दौरान खेत तालाब, अमृत सरोवर, मां की बगिया सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित कर कहा कि नरेगा योजना अंतर्गत जो कार्य हो सकते हैं उन्हें पूर्ण कराएं। शेष बचे कार्यों को डिलीट कराएं। सभी सीईओ जनपद को निर्देशित कर कहा कि सभी कार्यों का मूल्यांकन करें तथा छोटी-छोटी कमियों की वजह से जो कार्य अधूरे हैं उन्हें दो दिन में पूर्ण कराएं।




