No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

आयुष्मान आरोग्य मंदिर लहार में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर लहार में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन।

लहार/ आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लहlर मेंआगामी विश्व होम्योपैथी दिवस (10 अप्रैल) के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा सामान्य रोगों के उपचार एवं होम्योपैथी के लाभों से संबंधित एक जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान सर्दी-खांसी, बुखार, सिरदर्द, पेट संबंधी समस्याएं एवं अन्य सामान्य रोगों के लिए होम्योपैथिक उपचार की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उपस्थित नागरिकों को निःशुल्क परामर्श एवं औषधियों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के सिद्धांतों एवं इसकी सुरक्षित, प्रभावी तथा साइड इफेक्ट रहित उपचार प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा भी आमजन को विश्व होम्योपैथी दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी लहार डॉ माधवी सूर्यवंशी आयुष्मान आरोग्य मंदिर लहार से मिली जानकारी के अनुसार
नवरात्रि के पावन अवसर पर “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आमजन के साथ मिलकर औषधीय पौधारोपण किया गया, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं मातृशक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया।
शिविर में उपस्थित जनसमुदाय ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हुए इस अवसर पर डॉ. माधवी सूर्यवंशी
होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लहार मुख्य रूप से उपस्थित रही।

a

Related Articles

Back to top button