भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन एवं ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन एवं ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।
जिले में 3 दिवसीय भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन एवं ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 27 मार्च 2026 एवं दिनांक 28 मार्च 2026 को शासकीय आईटीआई भिण्ड में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
दोनों दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के एमजेएस कॉलेज के प्रोफेसर, विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर, जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, पुलिस विभाग, होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के लगभग 80 से अधिक प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन की मूल जानकारी, भूकंप से बचाव के उपाय एवं आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले कार्य एवं आपदा प्रबंधन में उपयोग होने वाले उपकरणों की संक्षिप्त जानकारी पश्चात विभिन्न आपदा प्रबंधन उपकरणों का डेमोंस्ट्रेशन कर उनके उपयोग की जानकारी भी दी गई।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से एसडीईआरएफ के द्वारा आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी विपिन सोनकर कार्यपालन यंत्री भवन लोक निर्माण विभाग संभाग भिण्ड एवं सहायक नोडल अधिकारी एवं प्रशिक्षक प्लाटून कमांडर ब्रजमोहन सिंह नरवरिया द्वारा संपन्न कराया गया।
प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गई एवं स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। सभी प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




