ताजा ख़बरें
खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 04 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त।
खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 04 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त।
*जप्तशुदा वाहनों पर म०प्र० खनिज नियम के तहत कार्यवाही प्रस्तावित*
कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में खनिज व राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अखिलेश शर्मा के मार्गदर्शन में तहसीलदार रंजीत कुशवाह, प्रभारी खनिज निरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा एवं टीम द्वारा दिनांक 10 फरवरी 2026 को प्रात: 09:30 बजे खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये भिण्ड नगर बायपास रोड पर खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने से 04 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जप्त कर नवीन तहसील परिसर भिण्ड में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्तशुदा वाहनों पर म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित की जावेगी।




