No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन पत्र आंमत्रित।

राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन पत्र आंमत्रित।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड ने बताया है कि खेल और युवा कल्याण विभाग जिला भिण्ड दिनांक 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाडियों से वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी को राशि रू.10,000/-, रजत पदक विजेता खिलाडी को राशि रू.8,000/- एवं कांस्य पदक विजेता खिलाडी को राशि रू.6,000/- खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान है।
वर्ष 2025 की खेलवृत्ति हेतु आवेदन दिनांक 31 मई 2026 तक स्वीकार किए जा सकेंगे। खेलवृत्ति हेतु आवेदन कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, पुलिस लाईन जिला भिण्ड से अपना मूल खेल प्रमाण पत्र दिखाकर प्राप्त कर सकते हैं। दिनांक 31 मई 2026 के पश्चात् प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा। खेलवृत्ति हेतु निर्धारित दिशा-निर्देश व नियमावली विभागीय वेबसाईट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध हैं।

a

Related Articles

Back to top button