No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जल गंगा संवर्धन अभियान की मूल भावना ‘जनसहभागिता से जल संरक्षण,ग्राम पंचायतों में तालाब सफाई से जल संरचनाओं का पुनर्जीवन।

जल गंगा संवर्धन अभियान की मूल भावना ‘जनसहभागिता से जल संरक्षण,ग्राम पंचायतों में तालाब सफाई से जल संरचनाओं का पुनर्जीवन।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भिण्ड जिले की ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण की गतिविधियां जोरों पर हैं। जनभागीदारी से तालाबों की सफाई, गाद हटाओ अभियान, प्याऊ निर्माण, खेत तालाब और जल स्रोतों के संरक्षण जैसे कार्य हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों में जल के महत्व की जागरूकता बढ़ रही है।
अभियान की मूल भावना ‘जनसहभागिता से जल संरक्षण’ है। पुरानी संरचनाओं का जीर्णोद्धार, नई जल संरचनाएं, वर्षा जल संचयन और अपशिष्ट जल उपचार को प्राथमिकता मिल रही है। सभी वर्गों को जोड़कर इसे जन आंदोलन बनाया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल मिले।
जनपद पंचायत रौन के ग्राम शंकरपुरा और चांदोख पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चला। जनपद अधिकारी व कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से तालाबों से गाद निकाली। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

a

Related Articles

Back to top button