भिंडी ऋषि की पावन व वीरों की भूमि है भिंड, माणिकचंद मामा एवं अपरबल सिंह ठाकुर साहब को नहीं भूलाया जा सकता -हेमंत खंडेलवाल।

भिंडी ऋषि की पावन व वीरों की भूमि है भिंड, माणिकचंद मामा एवं अपरबल सिंह ठाकुर साहब को नहीं भूलाया जा सकता -हेमंत खंडेलवाल।
*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधारा पुल से लेकर भिंड तक किया ऐतिहासिक स्वागत।*
भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बुधवार को बुधारा पुल से लेकर गोरमी, मेहगांव, भिंड तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया ने अपने समर्थकों के साथ गोरमी में एवं मंत्री राकेश शुक्ला ने मेहगांव में स्वागत किया।
*पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने हजारों गर्मजोशी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत।*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का पूर्व मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ ग्वालियर रोड स्थित विरासत होटल में भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विरासत होटल में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा अरविंद भदौरिया से पुराना नाता है कांग्रेस से नाराज होकर लोगों का हम दोनों लोगों ने न सिर्फ ख्याल रखा बल्कि भाजपा की सत्ता में भी वापसी हुई और 2 दिन पूर्व की सूचना पर हमारे साथी डॉ अरविंद भदौरिया ने अपने अटेर के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया जो याद रहेगा।
*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया के साथ जिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली।* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के मार्गदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों की मौजूदगी में सैकड़ो जिला कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग ली और कहा कि आप लोगों ने महज 2 दिन की सूचना पर इतना भव्य जोरदार किया मुरैना से होते हुए भिंड पहुंचने पर जो आप लोगों ने मेरा स्वागत किया यह मेरा स्वागत नहीं बल्कि स्वागत भाजपा का है, उसकी रीति नीति का है, यह स्वागत प्रदेश अध्यक्ष का है, क्योंकि यह पद नहीं दायित्व है जो आज मेरे पास है कल किसी और के पास रहेगा, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है और उन्हें विश्वास है कि आगामी 2028 विधानसभा चुनाव में जिस उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है उसी प्रकार से जो पिछली बार हम अटेर एवं गोहद की सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाए थे, अब पांचो विधानसभा की सीटों पर जीत दर्ज कर सकेंगे।
*प्रदेश अध्यक्ष ने भिंड को धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल बताया।* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मैं भिंड आया हूं तो पार्टी की बात बाद में करूंगा पहले भिंड की बात करूंगा। भिंड में वनखंडेश्वर का मंदिर, रावतपुरा सरकार मंदिर,पावई माता मंदिर दंदरौआ धाम जैसे कई मंदिर हैं जो दर्शातें हैं कि भिंड धार्मिक क्षेत्र है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वहीं भिंड के इतिहास की बात करें तो भिंड,गोहद,अटेर और आलमपुर के किले हमारे इतिहास का गौरव बताते हैं।
*भिंड वीरो की भूमि है, यहां से सेना में सबसे ज्यादा सेनिक हैं जिन्होंने अपनी कुर्बानियां दी है -हेमंत खंडेलवाल।*
उन्होंने कहा कि भिंड वीरों की भूमि है आजादी के बाद जब देश को सेनिकों की जरूरत पड़ी तो भिंड के 35000 से अधिक लोग अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भिंड में कारगिल वीर सुल्तान सिंह नरवरिया को भी याद करना जरूरी है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जब अंग्रेजों से युद्ध हुआ तो दौलत सिंह कुशवाह,राजा भगवन सिंह,चेताराम दीक्षित जैसे लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ अपना बिल्कुल बजाया।
*भिंड के संघ प्रचारक माणिकचंद मामा एवं अपरबल सिंह ठाकुर साहब के त्याग और तप को नहीं भुलाया जा सकता -प्रदेश अध्यक्ष।*
उन्होंने कहा कि भिंड में संघ प्रचारक की बात करें तो माणिकचंद मामा, अपरबल सिंह ठाकुर साहब के तप और त्याग को भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा जनसंघ में भी संजू प्रसाद त्रिपाठी,केशव सिंह भदौरिया,नवल मिश्रा व रामभुवन सिंह कुशवाह जैसे लोगों की बात न करूं तो मेरी भिंड की यात्रा अधूरी मानी जाएगी। और आपातकाल में भी केशव भदौरिया,नवल मिश्रा,कमलेश जैन,पूरन सिंह मास्टर शिवकुमार शुक्ला,नरेश जैन, जनार्दन चौहान शिवदयाल चौहान जिन्होंने आपातकाल में कांग्रेस के अत्याचारों को झेला और जेल जाना पसंद किया लेकिन सरकार के आगे नहीं झुके। उन्होंने कहा कि 1980 के बाद चौधरी दिलीप सिंह, श्रीराम जाटव, मथुरा प्रसाद महंत जैसे लोगों ने पार्टी को आगे बढ़ाया।
*प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और छोटी टोली मंडल अध्यक्षों के साथ भी बैठक ली।* प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिला कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद सर्किट हाउस में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों एवं पूर्व विधायक, सांसद के साथ कोर कमेटी की भी बैठक ली और छोटी टोली बैठक में मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक में सहभागिता की।इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर,प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, संभागीय प्रभारी डॉ अभय प्रताप सिंह, जिला प्रभारी हमीर पटेल, मंत्री राकेश शुक्ला, पूर्व मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद संध्या राय, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया, विधायक नरेंद्र सिंह, भिंड जनपद अध्यक्ष सरोज रामकेश बघेल,पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह, पूर्व विधायक रणवीर जाटव सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।




