No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

नारी शक्ति वंदन” पखवाड़े पर व्याख्यान/संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

नारी शक्ति वंदन” पखवाड़े पर व्याख्यान/संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

आज शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़े पर व्याख्यान/संगोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में रूपल पुरोहित (प्रभारी सिविल/नोडल अधिकारी), आशीष शर्मा (वरिष्ठ व्याख्याता), प्राची बाजपेयी, हेमलता परिहार, साधना शर्मा, प्रियंका चौहान, किरण नरवरिया, प्रियंका पचौरी, रितु परिहार तथा समस्त फैकेल्टी एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान रूपल पुरोहित नोडल अधिकारी “नारी शक्ति वंदन” ने नारी सशक्तिकरण, महिला अधिकारों, शिक्षा के महत्व एवं समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता एवं संवेदनशीलता रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए तथा उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में विभिन्न उदाहरणों एवं प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से महिलाओं की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया तथा संवादात्मक सत्र में उन्होंने जागरूक होकर नारी सम्मान व सशक्तिकरण का संकल्प लिया।
अंत में सभी सहभागियों को संस्था प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये जिसमें पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान पर कु. राधिका मिश्रा, द्वितीय स्थान पर कु. रागिनी सक्सेना, तृतीय स्थान पर कु. अनुष्का शर्मा तथा व्याख्यान/संगोष्ठी में प्रथम स्थान पर कु. छाया राजावत, द्वितीय स्थान पर कु. श्रुति दुबे, तृतीय स्थान पर कु. अर्जिता भदौरिया रहीं।

a

Related Articles

Back to top button