“पॉलिटेक्निक कॉलेज भिण्ड में प्रवेश प्रारंभ”,प्रथम चरण के तहत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 4 मई से 29 मई तक।

“पॉलिटेक्निक कॉलेज भिण्ड में प्रवेश प्रारंभ”,प्रथम चरण के तहत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 4 मई से 29 मई तक।
*इच्छुक विद्यार्थी पंजीयन कर पसंद के पाठ्यक्रमों का कर सकते हैं चयन*
प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड ने बताया है कि वर्ष 2026-27 के लिए भिण्ड के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण के तहत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 4 मई से शुरू होगी जो 29 मई तक चलेगी। इच्छुक विद्यार्थी इस अवधि में पंजीयन कर अपनी पसंद के पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। पंजीयन में सुधार की सुविधा 30 से 31 मई तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद मेरिट सूची जारी होने और सीट आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार की जाएगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि संस्थान में आधुनिक लैब, अनुभवी संकाय और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों के लिए समय-सीमा के अंदर आवेदन कर अपने प्रवेश लेने का मौका है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर जाकर विवरण प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही महाविद्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।
*9 से 18 जून तक चलेगा दूसरा चरण*
महाविद्यालय में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम सिविल इंजीनियरिंग, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस में विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 9 जून से 18 जून तक आयोजित की जाएगी। जिसमें पुनः पंजीयन, संशोधन और चॉइस फिलिंग का अवसर दिया जाएगा। संस्था स्तर की काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश 4 जुलाई से 12 अगस्त तक किया जाएगा।




