कलेक्टर ने जिला पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थिति 12 कर्मचारियों का काटा आधे दिन का वेतन।

कलेक्टर ने जिला पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थिति 12 कर्मचारियों का काटा आधे दिन का वेतन।
*नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश*
भिण्ड कलेक्टर ने जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधितों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी नितिन दुबे, जिला समन्वयक विनोद भदौरिया, लेखा सहायक देवेन्द्र सिंह यादव, चरन सिंह (शिक्षा), ब्लॉक समन्वयक विकास उपाध्याय, सहायक ग्रेड-3 प्रेमशंकर सिंह यादव, सहायक ग्रेड-3 सर्वेश वैध, सहायक ग्रेड-3 कोकसिंह नरवरिया, डाटा एन्ट्री आपरेटर सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, डाटा एन्ट्री आपरेटर राहुल शर्मा, डाटा एन्ट्री आपरेटर शिवकुमार सिंह एवं भ्रत्य गीता त्रिपाठी को अनुपस्थित पाये जाने पर आधे दिवस का वेतन काटे जाने का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड को निर्देश दिये। अगली बार ऐसा पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
कलेक्टर ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी और नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों में अनुशासन, समयपालन और स्वच्छ वातावरण अनिवार्य है।




