‘साधना सप्ताह’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय सेवकों को किया गया सम्मानित।

‘साधना सप्ताह’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय सेवकों को किया गया सम्मानित।
भिण्ड कलेक्टर द्वारा iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर आयोजित ‘साधना सप्ताह अभियान’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया।
जिसमें नरेश सिंह नरवरिया खण्ड स्तर अन्वेषक योजना एवं सांख्यिकी विभाग (मध्यप्रदेश में प्रथम रैंक), दीपक शर्मा डीईओ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (मध्यप्रदेश में प्रथम रैंक), नवीन सिंह तोमर सहा.ग्रेड-2 डीटीआईसी (मध्यप्रदेश में चतुर्थ रैंक), देव कुमार दुबे उच्च मा.शिक्षक (मध्यप्रदेश में चतुर्थ रैंक एवं जिले में प्रथम रैंक), चेष्टा जैन लीड ट्रेनर ई दक्ष केंद्र भिण्ड (मध्यप्रदेश में चतुर्थ रैंक एवं विभाग में प्रथम रैंक), डॉ. आलोक शर्मा (मध्यप्रदेश में सातवीं रैंक), अभिनव उछावल प्राथमिक शिक्षक आदिम जाति कल्याण विभाग (मध्यप्रदेश में 14वीं रैंक एवं चम्बल संभाग में तृतीय रैंक) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर iGOT पोर्टल के माध्यम से निरंतर सीखने और स्वयं को अपडेट रखने के लिए प्रेरित किया।
‘साधना सप्ताह’ अभियान का उद्देश्य शासकीय सेवकों की कार्यकुशलता, कौशल विकास और सेवा गुणवत्ता में सुधार लाना है। iGOT कर्मयोगी पोर्टल के संबंध में अधिकारियों/कर्मचारियों को वरिष्ठ प्रशिक्षक द्वारा निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थिति रहे।




